Headlines

Mahima chaudhry opens up about her struggle after debut says she was taken to court thrown out of many films: ‘कोर्ट में घसीटा गया’, डेब्यू के बाद उथल-पुथल हो गई थी हीरोइन की जिंदगी, कहा- मुझे कई फिल्मों से निकाला बाहर

[ad_1]

Last Updated:

महिमा चौधरी ने हाल ही में अपने करियर के सबसे बुरे दौर को लेकर बात की. एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें कई फिल्मों से निकाला गया और कोर्ट में भी घसीटा गया. उनकी जिंदगी उथल-पुथल हो गई थी. इस बीच महिमा चौधरी कार एक्सीडेंट का शिकार भी हुईं, जिससे उनका पूरा चेहरा बिगड़ गया था. कांच के छोटे-छोटे 67 टुकड़े उनके चेहरे में घुस गए थे. इस बीच उन्होंने ब्रेस्ट कैंसर भी जिंदगी की जंग लड़ीं. फिल्मों में कमबैक करने के बाद महिमा को छोटे-मोटे रोल्स दिए जाने लगे थे.

ख़बरें फटाफट

'मुझे कई फिल्मों से निकाला बाहर', उथल-पुथल हो गई थी हीरोइन की जिंदगीकार एक्सीडेंट के बाद बिगड़ गया था एक्ट्रेस का पूरा चेहरा.

नई दिल्ली. महिमा चौधरी बॉलीवुड की पॉपुलर हीरोइन हैं. उन्होंने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. लेकिन करियर के पीक में उनकी जिंदगी बहुत उतार-चढ़ाव भरी रही. डेब्यू के बाद उन्हें कई फिल्मों से बाहर कर दिया गया. भयावह कार हादसे लेकर कानूनी विवादों से उन्हें गुजरना पड़ा और उनका चमचमता करियर थम सा गया. इस बीच वह ब्रेस्ट कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से भी लड़ाई लड़ीं. हालिया बातचीत में महिमा चौधरी ने बॉलीवुड में अपनी चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की.

सिद्धार्थ कन्नन से बात करते हुए महिमा चौधरी ने बताया कि डेब्यू के तुरंत बाद ही हालात उनके खिलाफ हो गए थे. उन्होंने खुलासा किया कि उनके करियर को बड़ा नुकसान पहुंचा था. महिमा चौधरी ने कहा, ‘बहुत सारी परेशानियां झेलनी पड़ीं. मेरी पहली फिल्म के बाद मुझे कोर्ट में घसीटा गया, मुझे कई फिल्मों से निकाल दिया गया. कहा गया कि मैं मुक्ता के साथ कॉन्ट्रैक्ट में हूं, जबकि यह सच नहीं था. फिर मेरा एक्सीडेंट हुआ और उसके बाद मैं एक साल तक घर पर बैठी रही.’

View this post on Instagram



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *