Headlines

MS Dhoni Airport Security Check: एमएस धोनी के लिए उड़ाई नियमों की धज्जियां, एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी के नाम पर VIP कल्चर

[ad_1]

Last Updated:

MS Dhoni Airport: सोशल मीडिया पर एमएस धोनी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एयरपोर्ट में उस वक्त आसानी से सिक्योरिटी क्लियरेंस पा जाते हैं, जब उनके हाथ में फिटनस बैंड बंधा नजर आ रहा है, जबकि यही फिटनेस बैंड अगर किसी आम जनता के पास होता तो उसे उतरवाकर दोबारा लाइन में लगवाया जाता.

एमएस धोनी के लिए उड़ाई नियमों की धज्जियां, एयरपोर्ट पर VIP कल्चर का बोलबालाMS DHONI AIRPORT SECURITY

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी एक हाथ में घड़ी और दूसरे हाथ में फिटनेस डिवाइस पहनकर एयरपोर्ट पर दाखिल होते हैं. देश का कोई आम नागरिक होता तो उसे फौरन रोका जाता. पीछे जाकर डिवाइस उतारकर ट्रे में रखने को कहा जाता और फिर लाइन में दोबारा लगना पड़ता, लेकिन यहां ऐसा लगता है कि धोनी के स्टारडम के आगे सीआईएसएफ के जवान भी अपना कर्तव्य भूल गए. धोनी को वीआईपी ट्रीटमेंट के चक्कर में एयरपोर्ट की सिक्योरिटी किसी शॉपिंग मॉल में एंट्री जैसी लगनी लगी.

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो रांची एयरपोर्ट का बताया जा रहा है. जिसे देखकर आप भी सोचेंगे कि अगर कोई अमीर या मशहूर हैं तो उसके लिए सारे नियमों को ताक पर रख दिया जाएगा. ऐसे में सवाल उठता है कि आम लोगों के लिए यह फर्जी सुरक्षा जांच क्यों? हालांकि ये वीडियो कितना पुराना है, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *