Headlines

Stock To Buy : नोमुरा की भविष्‍यवाणी का असर, आज उड़ने लगे स्विगी के शेयर, कहां तक जाएगा भाव, जानिए

[ad_1]

Last Updated:

Stock To Buy- ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने स्विगी शेयर में आगे 25 फीसदी तेजी आने की संभावना जताई है. ब्रोकरेज का कहना है कि स्विगी का फूड डिलीवरी बिजनेस अब टिकाऊ प्रॉफिटबिलिटी के राह पर है और कंपनी के लिए लगातार कैश जनरेटर बना रहेगा.

नोमुरा की भविष्‍यवाणी का असर, आज उड़ने लगे स्विगी के शेयरस्विगी के शेयरों में पिछले छह महीनों में 24 फीसदी रिटर्न निवेशकों को दिया है.

नई दिल्‍ली. फूड डिलीवरी प्‍लेटफार्म स्विगी लिमिटेड (Swiggy Ltd) के शेयरों में आज जोरदार तेजी आई है. आज शुरुआती कारोबार में स्विगी का शेयर की करीब 5 फीसदी उछलकर 458.95 रुपये पर पहुंच गए. यह इस शेयर का सात महीने का उच्‍चतम स्‍तर है. यह तेजी ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा की एक रिपोर्ट के बाद आई. नोमुरा ने स्विगी के शेयरों को ‘Buy ‘ रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है. ब्रोकरेज ने जोमैटो के शेयरों के टारगेट प्राइस को भी बढा दिया है.

नोमुरा ने स्विगी शेयर में आगे 25 फीसदी तेजी आने की संभावना जताई है. ब्रोकरेज का कहना है कि स्विगी का फूड डिलीवरी बिजनेस अब टिकाऊ प्रॉफिटबिलिटी के राह पर है और कंपनी के लिए लगातार कैश जनरेटर बना रहेगा. क्विक कॉमर्स वर्टिकल अभी भी संघर्ष कर रहा है लेकिन आने वाले समय में इस सेगमेंट की सेहत भी ठीक होने की संभावना है. नोमुरा का कहना है कि स्विगी के पास क्विक कॉमर्स को और विस्तार देने के लिए मजबूत फंडिंग उपलब्ध है.

स्विगी शेयर का टारगेट प्राइस कितना है?

नोमुरा ने स्विगी के शेयरों को ‘Buy’ रेटिंग के लिए 550 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है. यह शुक्रवार के बंद भाव से करीब 25 प्रतिशत तेजी का संकेत देता है. हालांकि, ब्रोकरेज ने चेतावनी दी कि अगर ग्लोबल लेवल पर आर्थिक सुस्ती गहराई तो ऑनलाइन फूड डिलीवरी की ग्रोथ पर असर पड़ सकता है.

जोमैटो का टारगेट प्राइस बढ़ाया

नोमुरा ने जोमैटो की पैरेंट कंपनी इटरनल लिमिटेड पर अपनी ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइस 300 रुपये से बढ़ाकर 370 रुपये कर दिया है. ब्रोकरेज का कहना है कि फूड डिलीवरी सेगमेंट में लगातार ग्रोथ और प्रॉफिटेबिलिटी की उम्मीद की वजह से टारगेट बढाया गया है. नोमुरा ने इटरनल के वैल्यूएशन के लिए 40x FY2028 EV/EBITDA मल्टीपल और क्विक कॉमर्स वर्टिकल के लिए 1.2x EV/GOV मल्टीपल का इस्तेमाल किया है.

स्विगी शेयर रिटर्न हिस्‍ट्री

स्विगी के शेयरों में पिछले छह महीनों में 24 फीसदी रिटर्न निवेशकों को दिया है. पिछले एक महीने में इस शेयर की कीमत करीब 16 फीसदी मजबूत हुई है. वहीं, साल 2025 में स्विगी शेयर अब तक 17 फीसदी गिर चुका है.

(Disclaimer: यहां बताए गए स्‍टॉक्‍स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्‍टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए News18 जिम्मेदार नहीं होगा.)

homebusiness

नोमुरा की भविष्‍यवाणी का असर, आज उड़ने लगे स्विगी के शेयर

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *