[ad_1]
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए मिनी ऑक्शन का समापन हो गया है. ऑक्शन में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम सबसे कम 2.75 करोड़ का पर्स लेकर टेबल पर बैठी थी, जिसमें उसे पांच स्लॉट भरने थे. टीम के पास पैसे बहुत कम थे तो उन्होंने बड़े नामों पर बोली लगाई नहीं लगाई. यही कारण है कि मुंबई ने चतुराई दिखाते हुए उन खिलाड़ियों को टारगेट किया जो घरेलू सर्किट पर अच्छा कर रहे हैं. उन्हीं में से एक खिलाड़ी हैं वैभव सूर्यवंशी के दोस्त और बिहार के लिए खेलने वाले लेफ्ट आर्म पेसर मोहम्मद इजहार.
मोहम्मद इजहार को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख में खरीदा है. इजहार का ये बेस प्राइज था. इस तरह बिहार के इस खिलाड़ी को रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गजों के साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने का मौका मिलेगा. हाल में ही मोहम्मद इजहार ने बिहार के लिए घरेलू टी20 टूर्मामेंट में शानदार खेल का प्रदर्शन किया है.
टी20 में मोहम्मद इजहार की गेंदबाजी कैसी रही है
मोहम्मद इजहार को इसी साल बिहार के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में डेब्यू का मौका मिला. लेफ्ट आर्म पेसर इजहार बिहार के लिए अब तक कुल पांच मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 9 विकेट लिए. बिहार के लिए टी20 में मोहम्मद इजहार का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मध्यप्रदेश के खिलाफ आया, जब उन्होंने 39 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. ऐसे में अब मोहम्मद इजहार मुंबई इंडियंस के टॉप प्लेयर के साथ खुद को निखारने की कोशिश करेंगे.
किस खिलाड़ी पर मुंबई ने खर्च किया सबसे ज्यादा पैसा
हालांकि, मुंबई के पास सिर्फ 2.75 करोड़ रुपए थे, लेकिन इसके बावजूद उसने साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक पर 1 करोड़ रुपए खर्च किए. इसके अलावा टीम ने चार अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी को खरीदा. इस सभी प्लेयर को मुंबई ने बेस प्राइस में अपने साथ जोड़ा.
आईपीएल 2026 के लिए मुंबई इंडियंस का स्क्वाड-
हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रायन रिकलटन , रॉबिन मिंज, राज बावा, रघु शर्मा, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गफनजर, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विल जैक्स, सेफरन रदरफोर्ड, मयंक मार्कंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डि कॉक, मोहम्मद इजहार, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर और मयंक रावत.
[ad_2]
Source link