Headlines

Yuzvendra Chahal dengue and chikungunya: युजवेंद्र चहल एक साथ दो-दो बीमारी की चपेट में आए, टीम इंडिया से पहले ही चल रहे हैं बाहर

[ad_1]

Last Updated:

Yuzvendta Chahal Health Update: भारतीय टीम से बाहर चल रहे अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल एक-साथ दो-दो बीमारी की जद में आ चुके हैं. झारखंड के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की शुरुआत से ठीक पहले चहल डेंगू और चिकनगुनिया पॉजिटिव पाए गए हैं. इसकी जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि खुद युजवेंद्र चहल ने ही दी.

युजवेंद्र चहल एक साथ दो-दो बीमारी की चपेट में आए, दिन पर दिन गिरती जा रही हालतयुजवेंद्र चहल डेंगू

नई दिल्ली: अनुभवी भारतीय बल्लेबाज युजवेंद्र चहल को डेंगू और चिकनगुनिया हो गया है. यही कारण है कि वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में अपनी टीम हरियाणा के लिए झारखंड के खिलाफ मैदान में नहीं उतर पाए. बड़े मैच से पहले लेग स्पिनर चहल के बाहर होने से हरियाणा की गेंदबाजी कमजोर कपड़ गई और ईशान किशन की शानदार गेंदबाजी के दम पर झारखंड ने 69 रन से मैदान मारते हुए पहली बार टूर्नामेंट अपने नाम किया.

युजवेंद्र चहल ने ट्वीट कर अपनी खराब तबीयत की जानकारी दी. 35 साल के लेग स्पिनर ने लिखा:

एसएमएटी फाइनल के लिए मेरी टीम हरियाणा को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मैं टीम का हिस्सा बनना चाहता था, लेकिन दुर्भाग्य से मुझे डेंगू और चिकनगुनिया हो गया है, जिससे मेरी सेहत काफी खराब हो गई है. डॉक्टरों ने मुझे सिर्फ आराम और रिकवरी पर ध्यान देने को कहा है. मैं जल्द ही मैदान पर वापसी करूंगा और पूरी ताकत से गेंदबाजी करूंगा.

चहल की तबीयत खराब

चहल कब तक मैदान पर वापसी के लिए तैयार हो जाएंगे, फिलहाल इस बारे में कोई अपडेट नहीं है, लेकिन ये लेग स्पिनर विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान कमबैक के लिए उत्सुक होगा, जिसकी शुरुआत 24 दिसंबर से हो रही है.

युजवेंद्र चहल को पिछले साल टी-20 विश्व कप के बाद से भारतीय टीम में नहीं चुना गया है और अगस्त 2023 के बाद से उन्होंने सीनियर नेशनल टीम के लिए कोई मैच नहीं खेला है.

चहल काउंटी क्रिकेट और नॉर्थम्पटनशायर के लिए वनडे कप खेलने इंग्लैंड गए थे, जहां उन्होंने छह मैच में छह विकेट लिए और उनकी इकॉनमी रेट छह रन प्रति ओवर से कम रही. चहल ने लाल गेंद से गेंदबाजी में भी अपना कौशल दिखाया और काउंटी चैंपियनशिप के डिवीजन टू में तीन मैचों में 12 विकेट लिए, जिनमें एक पांच विकेट का हॉल भी शामिल है. इस दमदार प्रदर्शन के बावजूद उनका सिलेक्शन इंडियन टीम में नहीं हुआ.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

homecricket

युजवेंद्र चहल एक साथ दो-दो बीमारी की चपेट में आए, दिन पर दिन गिरती जा रही हालत

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *